पुलिस पर हमला करने वालों पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, आरोपियों के घर पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, आरोपियों द्वारा गांव में अवैध रूप से बनाये मकानों को किया गया जमींदोज, दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण में पृथ्वीपुर विकासखण्ड के पनिहारी गांव में मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात मोबाइल टीम के सब इंस्पेक्टर शिवनाथ सिंह सिकरवार के ऊपर गांव के अशोक यादव द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर किया गया था हमला, उक्त मामले में पुलिस ने गांव के अशोक यादव सहित उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद एसडीएम के नेतृत्व में भारी पुलिस सहित गांव में पहुंचे प्रशासनिक अमले की देखरेख में आरोपियों द्वारा गांव में बनाए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त किया गया, इस अवसर पर एसडीएम पृथ्वीपुर अंकिता जैन, एसडीओपी पृथ्वीपुर संतोष पटेल सहित राजस्व विभाग का अमला तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…