BJP विधायक के बोल- अल्लाह और भगवान राम के बीच होगा अगला चुनाव

शनल डेस्क: कर्नाटक में एक भाजपा विधायक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान बंतवाल सीट पर चुनाव अल्लाह और भगवान राम के बीच होगा। उनका यह बयान राज्य के एक मंत्री की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने इस क्षेत्र से अपनी जीत का श्रेय अल्लाह और मुसलमानों को दिया था। विधानसभा में करकाला सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले वी सुनील कुमार ने दक्षिण कन्नड जिले की सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बंतवाल सीट के चुनाव को ‘‘हिंदू स्वाभिमान का सवाल’’ बताया ।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस साल होने हैं। बंतवाल सीट से विधायक और मंत्री रामनाथ राय ने यहां से अपनी लगातार जीत का श्रेय अल्लाह और मुसलमानों के धर्मनिरपेक्ष रवैये को दिया। हाल ही में उन्होंने कहा कि बंतवाल से अगर मुझे छह बार विधायक बनने का अवसर मिला तो यह अल्लाह और मुसलमानों के धर्मनिरपेक्ष रूख की वजह से संभव हुआ। काल्लाडका में भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुये कुमार ने कहा कि यह चुनाव हिंदू स्वाभिमान का सवाल है। मैंने अखबार में पढ़ा और मैं चकित था कि एक विधायक जो किसी सीट से छह बार चुना गया उसने कहा है कि वह अल्लाह के आशीर्वाद से जीता।

  • Related Posts

    एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का दबदबा बढ़ा, रूस और जापान को पीछे छोड़कर बना तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

    वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक ताकत लगातार मजबूत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ (Asia…

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…