सीट बेल्‍ट न लगाने पर पुलिसवाले ने पीटा, कैब ड्राइवर ने किया आत्‍मदाह

चेन्नई: चेन्नई में एक कैब ड्राइवर ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की. एक पुलिसवाले ने इस ड्राइवर की सीट बेल्ट न लगाने को लेकर पिटाई कर दी थी, जिसके बाद ड्राइवर ने आत्मदाह की कोशिश की. इस घटना के बाद पुलिसवाले का ट्रांसफर कर दिया गया है.

जबलपुर में पुलिसवालों की ‘दादागिरी’, शोरूम मालिक को पीटा

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे 21 वर्षीय मणिकंदन को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

नोएडा : कमरे में प्रेमी संग पकड़ा तो बेटी ने कर दी पिता की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत

पुलिस ने बताया कि तिरूनेलवेली जिले के रहने वाले युवक पर कथित रूप से सीट बेल्ट बांधे बिना कार चलाने के कारण जुर्माना लगाया गया था.

हालांकि चालक ने जुर्माने का भुगतान कर दिया था लेकिन उसके यातायात पुलिस के कर्मियों के साथ बहस हो गई और उसने अपने मोबाइल फोन पर कथित ‘‘पुलिस प्रताड़ना’’ की तस्वीरें खींचने का प्रयास किया.

चालक इसके बाद अचानक अपनी कार से पेट्रोल निकाल लाया और अपने ऊपर छिडकर आग लगा ली.

  • Related Posts

    एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का दबदबा बढ़ा, रूस और जापान को पीछे छोड़कर बना तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

    वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक ताकत लगातार मजबूत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ (Asia…

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…