मेघालय: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 115 सदस्यों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

शिलांग। चुनावी राज्य मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के दो निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के 115 सदस्यों ने चुनावी टिकट के आवंटन पर इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दक्षिण गारो हिल्स जिले में चोकपोट विधानसभा सीट से करीब 100 सदस्यों ने लाजारूस संगमा के नामांकन का विरोध किया है। री भोई जिले में जिरांग सीट से 15 कांग्रेसी सदस्यों ने टिकट आवंटन पर इस्तीफा दे दिया।

मौजूदा 60 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 6 मार्च को खत्म हो रहा है। पहली सूची में कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होगा और 3 मार्च को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

    रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग…