चीनी शख्स ने कूड़े में फेंके 12 लाख रुपये और फिर…

पेइचिंग
कहते हैं अंत भला तो सब भला। कुछ ऐसा ही हुआ चीन के एक शख्स के साथ जिसने गलती से अपना 12 लाख रुपयों से भी ज्यादा भरा हुआ बैग कचरे में फेंक दिया। उत्तरी चीन के लियाउनिंग प्रांत में रहने वाले शख्स वांग इस महीने की शुरुआत में अपने घर से दो काले प्लास्टिक बैग लेकर निकले। एक में घर का कूड़ा भरा था और दूसरा नोटों से भरा था।

स्थानीय ब्रॉडकास्टर CCTV के मुताबिक, वांग ने सोचा था कि वह पैसे उसी दिन बैंक में डिपॉजिट करेंगे। इसलिए एक बैग कूड़ेदान में फेंकने के बाद वह बैंक चले गए और जब वहां बैग खोला तो उसमें कूड़ा भरा हुआ था। वांग को तभी एहसास हुआ कि उन्होंने जो बैग फेंका उसके साथ ही 12 लाख रुपये भी चले गए।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वांग भागते-भागते वहीं पहुंचे जहां उन्होंने बैग फेंका था लेकिन उन्हें कैश नहीं मिला। हार-थककर वांग ने पुलिस को बुलाया।

सर्विलांस कैमरा के फुटेज में दिखा कि कोई पैसों से भरा बैग लेकर जा रहा है लेकिन तस्वीर इतनी धुंधली थी कि चेहरा देखना मुश्किल था। हालांकि, इस मामले में वांग भाग्यशाली निकले और वह औरत नेक दिल की निकली। महिला ने पुलिस की अपील देखी और फिर तुरंत इस बारे में सूचित किया।

बैग उठाने वाली महिला ने बताया, ‘इतने पैसे मिलने के बाद मैं पूरी रात सो नहीं सकी।’ अपने पैसे मिलने से खुश वांग ने महिला को इनाम के तौर पर 2 हजार युआन दिए।

  • Related Posts

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…

    खरगोन में भूकंप के झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग; दीवारों में दरार आने की भी सूचना

    मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर धरती में कंपन…