चार जवान शहीद, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा- पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी होगी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी की निंदा की, जिसमें चार भारतीय जवान शहीद हो गए. हंसराज ने कहा कि ‘पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.’ गृह राज्य मंत्री ने कहा, “पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहा है और इस साल संघर्ष विराम उल्लंघनों की संख्या अधिक है.”

हंसराज ने संसद में बजट सत्र से पहले संवाददाताओं से कहा, “कल (रविवार) उन्होंने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. हम पाकिस्तान के कृत्यों को माफ नहीं करेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “संघर्ष विराम का उल्लघंन पाकिस्तान की मूर्खता साबित होगा और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.”

उल्लेखनीय है कि रविवार को राजौरी व पुंछ जिलों में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक अधिकारी सहित तीन भारतीय जवान शहीद हो गए थे और चार अन्य घायल हो गए.

  • Related Posts

    एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का दबदबा बढ़ा, रूस और जापान को पीछे छोड़कर बना तीसरा सबसे शक्तिशाली देश

    वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक ताकत लगातार मजबूत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ (Asia…

    कौशांबी में मां की हत्या की साजिश में बेटी निकली शामिल, प्रेमी ने ईंट से सिर कुचलकर ली जान

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के रास्ते में आ रही रुकावट को…