गैंगरेप की घटना में इंसाफ न मिलने पर महिला ने मुख्यमंत्री पर फेंके अंडे, BJD कार्यकर्ताओं ने इतना पीटा कि हुई अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के बलसौर जिले में रैली के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर अंडे फेंके। इस पर बीजू जनता दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि महिला की हालत खराब हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद सत्ताधारी दल बीजद पर भाजपा हमलावर हो गई। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से राज्य भर की महिलाओं से बिना शर्त माफी मांगने को कहा। भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मंच से महिलाओं के सम्मान की मांग करते हैं, दूसरी तरफ उनकी ही मौजूदगी में और उनके ही इशारे पर कार्यकर्ता महिला की बेदर्दी से पिटाई करते हैं। महिला कुंडली गैंगरेप पीड़िता के सुसाइड के मामले में इंसाफ न मिलने पर विरोध जताने के लिए अंडे फेंके थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वभूषण हरिचंदन ने पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि महिला की पिटाई करने वाले आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। कुंडली में एक लड़की ने गैंगरेप की शिकार होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर राजश्री नामक महिला कार्यक्रम में विरोध जताने पहुंची थी। हरिचंदन ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री को अंडे लगे भी नहीं, मगर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने महिला की पिटाई की। जब कार्यकर्ता महिला के साथ अभद्रता कर रहे थे तो मुख्यमंत्री तमाशा देखते रहे। उल्टे पुलिस ने मुख्यमंत्री पर अंडे फेंकने के लिए महिला पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया है।’

हरिचंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा दावा करते हैं कि उनकी सरकार महिलां का सम्मान करती है, लेकिन अंडे की घटना ने उनकी सरकार की मानसिकता उजागर कर दी है। उन्हें राज्य की महिलाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। महिला का इलाज एससीबी मेडिकल कॉलेज में महिला का इलाज चल रहा है। उधर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में महिला की पिटाई के मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने महिला पर से हत्या के प्रयास का केस हटा दिया। बीजू जनता दल के प्रवक्ता समीर दास ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि- ‘‘बीजद कार्यकर्ताओ ने महिला का उत्पीड़न नहीं किया। पुलिस मौके पर मौजूद थी और उसने महिला को बचाया। भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस मुद्दे को तूल दे रही है। अदालत फैसला करेगी कि किसने अपराध किया है।”

  • Related Posts

    MP School: एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल, 5 महीने में 5,735 जर्जर भवन कैसे हुए ठीक?

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों…

    कांकेर में DMF के टीनशेड निर्माण पर सवाल, कांग्रेस ने मांगी जांच

    By: Ravindra Singh कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे टीनशेड निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस…