13000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगा रेलवे, जानें क्या है वजह

भारतीय रेलवे ने 13 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी की है। ये वे कर्मचारी हैं जो लंबे अरसे से अनुचित तरीके से अनुपस्थित चल रहे हैं। रेलमंत्री पीयूष गोयल की ओर से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ अभियान चलाकर चिह्नित करने के बाद रेलवे में हड़कंप मचा है। 13 लाख में से 13 हजार कर्मचारी फिलहाल चिह्नित हुए हैं। रेलवे ने अपने एक बयान में कहा,’लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है।’ रेलवे की ओर से कहा गया है कि सभी अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को चिन्हित कर्मचारियों को उचित प्रक्रिया के तहत बाहर करने का निर्देश दिया गया है।

दरअसल रेलवे में वैसे ही स्टाफ की भारी कमी है, ऊपर से जो कर्मचारी हैं, उनमें भी तमाम ड्यूटी नहीं करते। रेलमंत्री पीयूष गोयल को ऐसी तमाम शिकायतें मिल रहीं थीं। ज्यादातर कर्मचारी बगैर सक्षम स्तर से अनुमति लिए नौकरी से गैरहाजिर चल रहे थे। कुछ कर्मचारी तो अपने रसूख के दम पर ड्यूटी नहीं करते थे, मगर सेलरी भी ले रहे थे। जब पीयूष गोयल ने रेल मंत्री का चार्ज संभाला तो उन्होंने सबसे पहले मानव संसाधऩ को दुरुस्त कर सौ प्रतिशत इसके उपयोग पर जोर दिया। जिसके क्रम में उन्होंने सभी जोन को निर्देश दिया कि वे अभियान चलाकर नकारा कर्मचारियों को चिह्नित कर लिस्ट तैयार करें। फिर उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर उचित प्रक्रिया का इस्तेमाल कर नौकरी से बाहर करें। ताकि रेलवे ऐसे कर्मचारियों का बोझ उठाने से बचे।

  • Related Posts

    MP School: एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल, 5 महीने में 5,735 जर्जर भवन कैसे हुए ठीक?

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों…

    कांकेर में DMF के टीनशेड निर्माण पर सवाल, कांग्रेस ने मांगी जांच

    By: Ravindra Singh कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे टीनशेड निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस…