जम्मू-कश्मीर: सेना के कैंप पर जैश के आतंकियों का हमला, आर्मी चीफ ने रक्षा मंत्री को दी जानकारी

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में शनिवार तड़के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने जम्मू शहर के सुंजवान में स्थित सेना के एक शिविर पर हमला कर दिया, जिसमें सेना के तीन कर्मी और एक सैन्यकर्मी की बेटी घायल हो गई. जिसके बाद इस हमले में गोली लगने से घायल हुए सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) शहीद हो गए. आतंकवादियों के एक समूह ने सुंजवान सैन्य शिविर में घुसने के लिए ग्रेनेड फेंके और स्वचालित हथियारों से हमला किया है. बताया जा रहा है कि सुंजवान कैंप के रिहायशी इलाके में 3 से 5 आतंकी एक क्‍वार्टर में छिपे हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, आतंकियों का मकसद सैनिकों को बंधक बनाना है. आतंकियों की तलाश में सेना ने अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है. आतंकियों की तलाश में पैरा कमांडो जुटे हुए हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से बात की है और उन्‍हें आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी है.

आतंकी शिविर में पीछे की ओर बने आवासीय क्वार्टर की ओर से घुसे- DGP
शनिवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने बताया कि आतंकवादी सुंजवान सैन्य शिविर में पीछे की ओर बने आवासीय क्वार्टर की ओर से घुसे. अधिकारियों ने बताया कि कम से कम चार लोग इस दौरान हुई फायरिंग में घायल हुए हैं. इनमें तीन सैन्यकर्मी हैं, जबकि एक सैन्यकर्मी की बेटी है.

इस हमले को लेकर राज्‍य की मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा है कि ‘सुंजवान में आतंकवादी हमले से काफी परेशान हूं. मेरी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं.’

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…