राजस्थान बजट 2018 LIVE: सरकार ने माफ किया किसानों का कर्ज, नौकरी देने पर है जोर

Rajasthan Budget 2018 LIVE: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वित्त वर्ष 2018-19 के लिए राजस्थान सरकार का 5वां बजट पेश कर रही हैं। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। राजस्थान में किसानों पर 30 सितंबर तक के 50 हजार तक के लोन और ओवर ड्यू पर ब्याज की माफ होगा। 400 KV के एक सब स्टेशन का लोकार्पण होगा। 7,00,000 नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। किसानों के हितों में 2 लाख कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि राजस्थान में 5 हजार 518 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती होगी। बीकानेर में मेडिकल कॉलेज में नए कैथ लैब की स्थापना होगी। अजमेर मेडिकल कॉलेज में भी नए कैथ लैब की स्थापना होगी। 27 जिला अस्पतालों में आधुनिक फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। शाहपुरा के हॉस्पिटल को अपग्रेड किया जाएगा। 28 नए पीएसची खोले जाएंगी।

– सीएम ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कें बनाई जाएंगी। नाबार्ड योजना के तहत काम किए जाएंगे। नई रेल लाइन जोड़ने की योजना शुरू की जा रही है। यह पश्चिमी राजस्थान के विकास के लिए वरदान होगी। जैसलमेर और बाड़मेर को मुंद्रा पोर्ट से जोड़ा जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी रजिस्टर कराने की प्रक्रिया को पेपरलेस किया जाएगा। 13 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

– बजट भाषण में सीएम वसुंधरा ने कहा है कि हमने सशक्त राजस्थान बनाने का संकल्प लिया था। इसके लिए निवेश, बेरोजगारी, कौशल विकास पर विशेष फोकस रखा है। उन्होंने बाड़मेर रिफाइनरी का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रॉजेक्ट राजस्थान की सूरत बदलेगा। 1 लाख रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नए एमओयू से 40 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई।

– फसलों के मूल्य समर्थन खरीद के लिए 500 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। 350 करोड़ रुपए की लागत से नए भंडार बनाए जाएंगें। कुंआ व नलकूपों के लिए जल हौज निर्माण के लिए 90 हजार का अनुदान मिलेगा।

– ग्रीन हाउस निर्माण के लिए विशेष दर्जे के किसानों को आगामी वर्ष में दस लाख का अनुदान मिलेगा। कृषि सबंधी कार्यों में गौवंश को बढ़ाने के लिए प्रत्येक जिले में नंदी गोशाला बनेगी। किसानों को चारे की सहायता छह माह मिलेगी। गोशाला में बायो गैस प्लांट के लिए मिलेगा अधिक अनुदान।

  • Related Posts

    MP School: एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल, 5 महीने में 5,735 जर्जर भवन कैसे हुए ठीक?

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों…

    कांकेर में DMF के टीनशेड निर्माण पर सवाल, कांग्रेस ने मांगी जांच

    By: Ravindra Singh कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे टीनशेड निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस…