रवीश कुमार ने पूर्व सीएजी विनोद राय को लिखा ओपन लेटर, पूछा- पीएनबी में इतना बड़ा घोटाला, आप चुप क्यों हैं?

नई दिल्ली। 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के पीएनबी घोटाले की वजह से देश हिल गया है। घोटाले के केंद्र में हैं अरबपति नीरव मोदी। 46 वर्षीय मोदी ने अपने कॅरिअर में बेहद कम समय में शोहरत हासिल कर ली थी। यहां पढ़ें नीरव मोदी की पूरी कहानी –

– नीरव मोदी कुछ वर्षों की मेहनत में ही डायमंड किंग के नाम से पहचान बना चुके थे। फोर्ब्स के अमीरों की सूची में 84वें स्थान में आ गए। कुछ वर्षों में ही उन्होंने देश-विदेश में कई बड़े स्टोर खोल लिए थे। करोड़ों के इस घोटाले को अंजाम देने वाले मोदी की पहली सैलरी महज 3,500 रुपए थी।

– दोस्त के कहने पर शुरुआत.. नीरव मोदी की ज्वेलरी डिजाइनिंग में शुरुआत काफी दिलचस्प है। उनके एक दोस्त ने इयररिंग डिजाइन करने के लिए कहा था। नीरव ने कई बार मना किया। आखिरकार उन्होंने दोस्त की सलाह मान ली और उनके लिए इयररिंग बनाए।

– नीरव ने ज्वलेरी डिजाइनिंग का पेशा अपना लिया। उनके पिता भी हीरे के कारोबार से जुड़े थे। वह बेल्जियम के एंटवर्प चले गए थे। यह शहर दुनियाभर में हीरा कारोबार के केंद्र के रूप में मशहूर है। 19 वर्ष की उम्र में नीरव ने मुंबई आकर हीरा कारोबार की बारीकियों को सीखा।

– 50 शर्ट खरीदते हैं, कफलिंक्स के लिए भी खास रंग पसंद – नीरव पांच साल में सिर्फ एक बार कपड़े खरीदते हैं। एक बार में 50 शर्ट और कई सूट भी खरीदते हैं। अपने शर्ट पर नारंगी और सफेद रंग की कफलिंक्स पहनना पसंद करते हैं।

– एक बार जब उनका बनाया नेकलेस 50 करोड़ रुपए में बिका तो एक अखबार ने उन्हें ‘नीमो’ नाम दे दिया। यह हॉलीवुड फिल्म ‘फाइंडिंग नेमो’ की मछली वाले किरदार से मिलता था। इस वजह से उन्होंने नेमो मछली वाले कफलिंक्स डिजाइन किए।

– कुछ अलग करने से डरो मत- 2010 में मोदी ने अपने नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘नीरव मोदी’ ज्वेलरी आउटलेट खोले। केट विंस्लेट, डकोटा जॉनसन समेत कई हॉलीवुड हस्तियों ने नीरव द्वारा निर्मित ज्वेलरी बनाई जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

– मोदी ने न्यूयॉर्क के मेडिसन एवेन्यू में अपना पहला स्टोर खोला था तो डोनाल्ड ट्रंप ने उसका उद्घाटन किया था। तब वह अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं थे।

– नीरव मोदी ने एक साक्षात्कार में कहा था- बॉक्स से बाहर जाकर सोचो, रिस्क लेने से और कुछ अलग करने से डरो मत।’

– आमतौर पर ज्वेलरी स्टोर सप्ताह में एक दिन बंद रहते हैं लेकिन नीरव के स्टोर सातों दिन खुले रहते हैं। उनके मुताबिक, वह रविवार को भी स्टोर इसलिए खोलते हैं ताकि पति-पत्नी साथ आ सकें।

– नीरव मोदी अंबानी परिवार के रिश्तेदार भी हैं। उनके छोटे भाई निशाल मोदी की शादी मुकेश अंबानी की भांजी इशिता सालगांवकर से हुई है। इशिता गोआ के उद्योगपति दत्तराज सालगांवकर और दीप्ति सालगांवकर की बेटी हैं। दीप्ति मुकेश और अनिल अंबानी की बहन हैं।

  • Related Posts

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…

    Chhattisgarh Weekly News: शराब घोटाले की जांच, शिक्षकों की TET और भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, जानें सप्ताह की 7 बड़ी खबरें

    By: Ravindra Singh छत्तीसगढ़ की साप्ताहिक खबरें: छत्तीसगढ़ में बीता सप्ताह भ्रष्टाचार के मामलों, सरकारी फैसलों और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहा। बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच…