राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेंद्र नामदेव पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

एक महिला इंजीनियर ने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राजेंद्र नामदेव पर रविवार रात हनुमानगंज थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस आधार पर हनुमानगंज पुलिस ने उनको थाने तलब कर लिया है। इधर, इसी युवती पर 2016 में हबीबगंज स्थित अरेरा कॉलोनी में उसके रिश्तेदार द्वारा एसिड अटैक किया गया था।

उस मामले में महिला की मदद के दौरान युवती नामदेव के करीब आई थी। उसके बाद युवती को उनके साथ कई दफा देखा गया था। रविवार को पीड़िता अपने भाई के साथ हनुमानगंज थाने पहुंची थी। जिस पर उनके खिलाफ रविवार रात छेड़खानी एफआईआर दर्ज हुई।

पुलिस फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। उनके तरफ से भी एक आवेदन दिया गया है, जिसमें उन्होंने पीड़िता को सजिश के तहत भड़काने का आरोप लगाया है। उसकी जांच के बाद ही गिरफ्तारी होगी। सिवनी की रहने वाली 28 वर्षीय युवती बीई कर चुकी है।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…