नार्थ ईस्‍ट में शानदार जीत के बाद राज्‍यसभा में शाह का जोरदार स्‍वागत

नॉर्थ ईस्‍ट में भाजपा के प्रभावी प्रदर्शन के बाद राज्‍यसभा में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह का पार्टी सदस्‍यों ने सोमवार को जोरदार स्‍वागत किया। तांगखुल नागा हाओरा मफलर पहने शाह ने तब प्रवेश किया जब राज्‍यसभा में चुने जाने के बाद सिक्‍किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के हिशे लाचुंगपा शपथ ले रहे थे। भाजपा अध्‍यक्ष अपनी सीट की ओर जा रहे थे तभी भाजपा सदस्‍यों ने उनके स्‍वागत में डेस्‍क थपथपाना शुरू कर दिया। कुछ तो शाह के स्‍वागत में अपनी सीट पर खड़े हो गए।

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में जहां भाजपा ने सीपीएम को हराकर जीत हासिल की वहीं मेघालय और नागालैंड में जीत हासिल करने वाली स्‍थानीय पार्टियों के साथ गठबंधन में हैं।

कानून व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद व अन्‍य ने पारंपरिक नागा मफलर पहना हुआ था। हिंदी में शपथ लेकर लाचुंगपा ने ‘जय हिंद’ कह समाप्‍त किया। सदस्‍यों ने अपने डेस्‍क को थपथपाकर लाचुंगपा का स्‍वागत किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…