सतर्क हो जाएं किसान, एक-दो दिन में हो सकती है बारिश

मौसम में लगातार बदलाव जारी है। अगले एक-दो दिन में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को चेतावनी दी है कि वे फसलों का ध्यान रखें। हालांकि मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा।

उत्तरी इलाकों में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का असर मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी पड़ा है। यहां वातावरण में नमी बढ़ रही है। इससे बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही लेकिन बीते दिनों के मुकाबले तापमान सामान्य रहा। दिन में 18-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे सूरज के तेवर ठंडे रहे। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 19.3 डिग्री रहा।

गेहूं के लिए नुकसानदायक

मौसम केंद्र के अधिकारियों के अनुसार इस समय खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। गेहूं के लिए यह बारिश काफी नुकसानदायक हो सकती है। फसल पकने की स्थिति में समय पर कटाई कर लेना ही उचित होगा। इधर डॉक्टर तापमान के उतार-चढ़ाव व बदलते मौसम में सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…