केजरीवाल को अभी और लोगों से मांगनी पड़ सकती है माफी

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल व उनके बेटे अमित सिब्बल से भी माफी मांग ली है। मफलरमैन के नाम से मशहूर हुए केजरीवाल अब माफीमैन हो गए हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली से अरविंद केजरीवाल कब माफी मांगेंगे। जेतली ने केजरीवाल पर 10 करोड़ रुपए का मुकदमा किया है। उन्हें मार्च-अप्रैल में 24 बार कई केसों में अदालत के समक्ष पेश होना है।

केजरीवाल की नई रणनीति पर हमला बोल रहे हैं। इससे पहले वे पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और हरियाणा के नेता अवतार सिंह भड़ाना से माफी मांग चुके हैं। वहीं अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कह रहे हैं कि वे किसी अहम (इगो) में रुचि नहीं रखते हैं। कानूनी पचड़े में समय नहीं खराब करना चाहते, बल्कि लोगों की सेवा करना चाहते हैं। विधानसभा परिसर में डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर कोई हमारी टिप्पणी से आहत होता है, तो माफी मांग लेंगे। हम इसे अहं का टकराव नहीं बनाएंगे। लोगों के लिए काम करने आए हैं। हमारे पास कोर्ट कचहरी जाने का वक्त नहीं है। हमने खुद के लिए समय निकाला है, ताकि लोगों के लिए लड़ सकें।

कि आप नेताओं ने एक टेलीकॉम कंपनी से जुड़े टैक्स के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इससे पहले केजरीवाल पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और हरियाणा के नेता अवतार सिंह भड़ाना से माफी मांग चुके हैं। मजीठिया से माफी को लेकर पंजाब की इकाई में कई विधायक केजरीवाल के निर्णय से नाराज भी हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…