कावेरी विवाद पर अन्नाद्रमुक सांसदों का सदन में हंगामा

नई दिल्ली. लोकसभा में बुधवार को कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) की मांग को लेकर अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) सदस्यों के हंगामेदार प्रदर्शन के बाद चलते सदन में कामकाज बाधित हुआ. हंगामा जारी रहने के कारण कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अन्नाद्रमुक के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

दोबारा जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई अन्नाद्रमुक सदस्य हाथों में तख्तियां थामे, अपनी मांगों को लेकर फिर से नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए. तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सदस्य अपनी सीटों पर ही आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रहे थे.

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि जब तक सदन व्यवस्थित नहीं होता, वह अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सदस्यों की संख्या गिनने में समर्थ नहीं होंगी. उन्होंने कहा, उन्हें अपने स्थानों पर खड़े होना होगा.

हंगामा जारी रहने के कारण लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया. यह बजट सत्र का आखिरी हफ्ता है. बजट सत्र 29 जनवरी को शुरू हुआ था और 9 फरवरी को अवकाश हो गया. इसके बाद सत्र 5 मार्च को फिर शुरू हुआ और यह 6 अप्रैल को समाप्त होगा.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…