सांसदों संग पीएम मोदी का उपवास अाज

नई दिल्ली : देश की राजनीति में इन दिनों उपवास युद्ध जारी है.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राजघाट पर उपवास रखने के बाद पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के सांसद, शीर्ष भाजपा नेता और कई केंद्रीय मंत्री भी आज गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपवास रखेंगे. पीएम मोदी उपवास के दौरान अपने सभी कार्य निपटाएंगे.

बता दें कि देश में कथित दलित उत्पीड़न के खिलाफ महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उपवास रखा था, लेकिन कांग्रेसियों द्वारा उपवास से पहले छोले – भठूरे खाने की तस्वीरें वायरल हो जाने से कांग्रेस की किरकिरी हो गई थी. रही सही कसर सिख दंगों के आरोपी कांग्रेस नेताओं जगदीश टाइटलर और सज्जन सिंह को मंच पर जगह देने के बाद वापस लौटाने की खबर ने कांग्रेस को उपहास का पात्र बना दिया. इसीलिए सरकार ने कांग्रेस के विरोध में यह उपवास आयोजित किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सीता निर्मलारमण चेन्नई, प्रकाश जावड़ेकर बंगलूरू, विजय गोयल तमिलनाडु, एमजे अकबर विदिशा मध्य प्रदेश, केजे अल्फोंस केरल में होंगे.जबकि सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रम में शामिल होंगे.भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हुबली में उपवास रखेंगे. इन सबसे अलग दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा के चलते दिल्ली सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ करेंगे.

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…