डेटा लीक पर फेसबुक-कैंब्रिज के जवाबों की जांच कर रही सरकार

नई दिल्ली: डेटा लीक मामले में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका की ओर से दाखिल किए गए जवाब (प्रतिक्रिया) की सरकार “जांच” कर रही है और इस मामले पर बारीकी से नजर रख रही है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उपयोगकर्ताओं का निजी जानकारी गलत तरीके से जुटाने के मामले में फेसबुक और उसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग को उपयोगकर्ताओं और दुनिया भर की विभिन्न सरकारों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

टिप्पणियां भारत सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक से डेटा लीक को लेकर जवाब तलब किया था. इसके बाद फेसबुक ने माना कि भारत में करीब 5.62 लाख लोग संभावित रूप से इस घटना से प्रभावित हुए हैं.

अधिकारी ने कहा, “वैश्विक घटनाक्रम के संदर्भ में भेजे गए जवाबों की जांच की जा रही है.” उल्लेखनीय है कि राजनीतिक परामर्शदाता और डेटा विश्लेषण का काम करने वाली कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने 8 करोड़ से अधिक फेसबुक उपयोगकर्ताओं का व्यक्ति डेटा उनकी जानकारी के बगैर गलत तरीके से हासिल कर लिया.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…