चुनावी साल में शिवराज का एलान, अक्टूबर तक हर घर में पहुंचेगी बिजली

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वादा किया कि आगामी अक्टूबर तक राज्य के हर गांव तक बिजली पहुंचा दी जाएगी.आदिवासियों के विकास पर आगामी पांच वषरें में दो लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

रामनगर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का उद्घाटन और तीन दिवसीय आदि उत्सव के उद्घाटन समारोह में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी सरकार आदिवासी, गरीबों के कल्याण के लिए लगी हुई है. प्रधानमंत्री पंचायतों को सक्षम बनाना चाहते हैं. गरीबों को बीमारी से बचाने के लिए उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस प्रदान की गई है.

उन्होंने आगे कहा कि आगामी अक्टूबर माह तक राज्य के हर घर तक बिजली पहुंच जाएगी. विकास का क्रम जारी रहेगा. इसके साथ ही आगामी पांच वषरें में आदिवासी वर्ग के विकास पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सिंचाई क्षमता बढ़ेगी, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. शिक्षा के बेहतर अवसर दिए जाएंगे.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रामनगर पहुंचकर रानी दुर्गावती और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पंचायती दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की.

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…