इंदौर में खिलाड़ी मचाएंगे धूम, 4 मई से आइपीएल का पहला मुकाबला

मध्यप्रदेश (इंदौर) : आइपीएल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब का इंदौर में पहला मुकाबला चार मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होना है। मैचों को लेकर स्टेडियम में व्यापक प्रबंध किए गए है। होलकर स्टेडियम में होने मुकाबलों के लिए मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब के सभी खिलाड़ी मंगलवार को इंदौर पहुंच गए थे। बुधवार शाम को 6 बजे से क्रिस गेल, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन और के.राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ी अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। होलकर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाने वाले किंग्स इलेवन फ्रैंचाइजी यहां होने वाले चारों मुकाबलों के लिए उत्साहित नजर आ रहे है।

किंग्स इलेवन पंजाब टीम की ऑनर प्रीति जिंटा को अपने लकी मैदान पर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब फ्रैंंचाइजी के सीइओ सतीश मेनन, ऑपरेशन हैड अनंत सरकारिया सहित तारा ग्रेवाल ने इंदौर के दर्शकों से किंग्स इलेवन का सपोर्ट करने की गुजारिश की है। उनका कहना है कि इंदौर के दर्शक देशभर में उत्साह के लिए ख्यात हैं।

हालांकि आइपीएल 2018 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के लिए मुसीबत का सबब बने क्रिस गेल विद फैमिली के साथ इंदौर पहुंच गए है। उनके साथ उनकी पत्नी नताशा बेरिज, बेटी ब्लाश और सास भी थीं। उन्होंने भी कुछ फैन्स के साथ फोटो खिंचवाए।

युवराज सिंह सबसे पहले पहुंचने वाले खिलाड़ी थे। इसके बाद कुलदीप नायर, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, एरोन फिंच, प्रदीप साहू पहुंचे। पंजाब का पहला मुकाबला 4 मई को मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई टीम की ऑनर नीता अंबानी गुरुवार को आएंगी। साथ ही पंजाब की ऑनर प्रीति जिंटा भी गुरुवार को ही टीम के पास इंदौर पहुंचेंगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…