जन्मदिन के मौके पर अनुष्का ने लिया यह प्रण

हाल ही में बॉलीवुड की सुंदरी अनुष्का शर्मा ने अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस ख़ास मौके पर अनुष्का के हस्बैंड और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने उनके लिए एक बड़ा ही प्यारा और इमोशनल पोस्ट शेयर किया. फोटो में विराट काफी खुश नज़र आ रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर अनुष्का ने यह एलान किया है कि मुंबई के बाहरी इलाके में वह जानवरों के लिए एक शेल्टर बनाने जा रही हैं.

इस ख़ास बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिये शेयर की. जानकारी शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा कि, “मैं मुंबई के बाहरी इलाके में एक शेल्टर होम का निर्माण करवा रही हूं. ये ऐसे जानवरों का घर होगा, जो असहाय हैं और उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं. एक ऐसा घर जो उन्हें प्यार और देखभाल के साथ सुरक्षित महसूस करवाएगा.”

शुरू से ही यह देखा गया है कि अनुषका को जानवरों से बड़ा प्यार है. अनुष्का हमेशा से ही यह चाहती थी कि वह जानवरों के लिए कुछ करें. हाल ही में उन्होंने एक स्टेटेमेंट दिया जिसमें वह कह रही हैं कि उनका यह सपना सच होता नज़ारा आ रहा है. अनुष्का ने सोशल मीडिया से जुड़े फैंस के लिए एक और मैसेज लिखा और कहा कि, “मैं इसे लेकर आपसे भी समय, सपोर्ट और सलाह उम्मीद करती हूं, जिससे इसे और बेहतर बनाया जा सके.”

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…