किम ने अपने खास को भेजा अमेरिका

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की मुलाकात के चर्चे अभी विश्व भर में सुर्ख़ियों का कारण बने हुए है. इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ अधिकारी किम जोंग उन के साथ प्रस्तावित शिखर बैठक की तैयारियों के सिलसिले में न्यूयार्क आ रहे हैं.

बता दें कि यह दौरा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उत्तर कोरिया के नेता के बीच प्रस्तावित शिखर वार्ता को लिए असमंजस की स्थिति बने रहने के साथ तैयारियां तेज होने के बीच जारी कूटनीति पहलों का हिस्सा है. ट्रंप 12 जून को सिंगापुर में किम जोंग के साथ प्रस्तावित अपनी बैठक हाल में रद्द कर थी लेकिन एक बार फिर से इस दोनों नेताओं की बैठक को लेकर उम्मीदें जाग रही है.

ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमने उत्तर कोरिया के साथ अपनी वार्ता के लिए एक शानदार टीम तैयार की है. शिखर बैठक और अन्य के संबंध में इस समय बैठकें हो रही हैं. उत्तर कोरिया के वाइस चैयरमैन किम योंग चोल अब न्यूयार्क आ रहे हैं. मेरे पत्र का ठोस जवाब दिया गया, आप का शुक्रिया. ’’ उत्तर कोरिया के अधिकारी जनरल किम योंग चोल आज बीजिंग हवाईअड्डे पहुंचे और चीनी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद अगले दिन न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे.

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…