ट्वीटर पर बिग बी से हुई मिस्टेक, बाद में मांगी माफी

बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रीय रहते हैं. बिग बी सोशल मीडिया पर बड़ी सूझबूझ के साथ अपना कोई भी स्टेटमेंट लिखते हैं और अपने साथी कलाकारों की गलियां पकड़कर उन्हें सही करवाते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन से खुद गलती से मिस्टेक हो गई. बाद उन्होंने अपनी इस मिस्टेक के लिए प्रशंसकों से माफी भी मांगी.

दरअसल बिग बी ने साल 1979 में आई उनकी फिल्म ‘काला पत्थर’ के 39 साल पूरे होने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया और फिल्म से जुड़ा अपना एक अनुभव शेयर किया. बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्वीट हैंडलर से फिल्म से जुड़े हुए वाक़ियों को सुनाया. ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘काला पत्थर के 37 साल जबकि फिल्म को 39 साल हो गए हैं. इस पर बिग भी ने बाद में ट्वीट करके अपनी गलती में सुधार किया और प्रशंसकों से माफी मांगी.

बता दें की अमिताभ बच्चन इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे है. इस फिल्म के अलावा वो इस साल आमिर खान के साथ फिल्म ‘थग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ में नज़र आएंगे. ये फिल्म इस साल 7 नवम्बर को रिलीज़ हो रही है.

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…