जोधपुर कोर्ट के बाद अब जालंधर में तलब हुए सलमान खान, शिल्पा शेट्टी भी फंसी

सलमान खान का कानूनी विवादों से नाता नहीं छूट नहीं रहा है। जोधपुर कोर्ट के बाद ‘टाइगर’ को अब जालंधर की अदालत ने तलब किया है। मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी फंसी हैं।

एक ताजा केस में जालंधर की अदालत ने सलमान खान को सम्मन जारी कर 12 जुलाई को तलब किया है। याचिका दायर करने वाले ने विचाराधीन मामले में शिल्पा शेट्टी को भी प्रतिवादी बनाया है। फिल्हाल सलमान खान को सम्मन जारी हुआ है, जबकि अभी शिल्पा शेट्टी के मामले में रिपोर्ट लंबित है।

एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संचालक रहे आरके नाहर ने यह याचिका हिंदी फिल्म ‘टाइगर’ के एक डायलॉग पर आपत्ति जताते हुए दायर की है। नाहर ने सिविल दावों के अलावा सलमान व शिल्पा के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत क्रिमनल शिकायत भी क्षेत्रीय कोर्ट में दायर की है, जिसमें गवाही अभी होनी है।

आरोप हैं कि दोनों ने फिल्म के संबंध में प्रेस वार्ता के दौरान धार्मिक गुरु के खिलाफ अपशब्द बोले थे, जिसको लेकर मुंबई पुलिस ने भी सलमान खान व शिल्पा को जांच में शामिल किया था। मामले में मुंबई पुलिस ने दोनों को क्लीन चिट दे दी थी।

जालंधर के रहने वाले आरके नाहर ने अपने केसों में खुद को धर्म विशेष में आस्थावादी बताते हुए खुद की भावनाओं को ठेस पहुंचने का हवाला दिया है। नाहर ने दोनों को सजा और मानहानि की एवज में धर्म समाज के नाम क्षतिपूर्ति की अदायगी की मांग की है।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…