बर्थडे से पहले अपनी हॉलीवुड फ़िल्म के सेट पर प्रियंका चोपड़ा ने जमकर किया डांस

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ख़ास विदेशी दोस्त सिंगर निक जोनास के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जब से प्रियंका को हॉलीवुड में निक के साथ स्पॉट किया गया है, बॉलीवुड में भी उनकी इस रिलेशनशिप की चर्चा हर तरफ़ है। इन सब चर्चाओं के बीच प्रियंका चोपड़ा की कुछ ताज़ा तस्वीरें आयी हैं, जिनमें वो काफ़ी ख़ूबसूरत और रोमांटिक दिख रही हैं। साथ ही जमकर मस्ती कर रही हैं।

इन तस्वीरों को प्रियंका की टीम ने ट्विटर पर शेयर किया है। गुलाबी रंग का लो-नेक गाउन पहने प्रियंका ग़ज़ब की ब्यूटीफुल दिख रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका जमकर मस्ती करती नज़र आ रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका किसी को फ्लाइंग किस कर रही हैं।

प्रियंका की मस्ती का आलम देखिए। बॉलीवुड स्टाइमगल में डांस स्टेप करते हुए प्रियंका अलग ही दिख रही हैं। चलिए ज़्यादा सस्पेंस ना बनाते हुए बताते हैं कि प्रियंका की इन तस्वीरों का सबब क्या है।

दरअसल, ये ताज़ा तस्वीरें प्रियंका की हॉलीवुड फ़िल्म Isn’t It Romantic के सेट से आयी हैं, जिसकी शूटिंग का आख़िरी शेड्यूल उन्होंने बाक़ी स्टार कास्ट के साथ शूट किया है। इसमें एक डांस सीक्वेंस भी शामिल था, जिसकी तस्वीरें यहां दी गयी हैं।

यह फ़िल्म अगले साल वेलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को रिलीज़ के लिए स्लेटेड है। इस तस्वीर में प्रियंका लियाम हेम्सवर्थ के साथ डांसिंग स्टेप करती दिख रही हैं।

‘इज़िंट इट रोमेंटिक’ अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है, जिसे टॉड स्ट्रॉस शुल्सन डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म में प्रियंका के अलावा रिबेल विल्सन, एडम डेवाइन, लियाम हेम्सवर्थ और बेटी गिलपिन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

प्रियंका की यह दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म है। क्वांटिको टीवी सीरीज़ के बाद उन्होंने बेवॉच से हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था, जिसमें प्रियंका ने मुख्य विलेन का रोल प्ले किया था। फ़िल्म में ड्वेन जॉनसन ने लीड रोल निभाया था।

अपने हॉलीवुड करियर के अलावा प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ दोस्ती को लेकर भी ख़ूब ख़बरें बटोर रही हैं। पिछले दिन निक प्रियंका के साथ मुंबई भी आये थे और उनके परिवार के साथ वक़्त बिताया। निक और प्रियंका के रिश्ते की तस्वीर अभी साफ़ नहीं है, मगर जिस तरह दोनों को हाथों में हाथ डालकर घूमते हुए देखा गया है, उससे दोनों के बीच रिश्ते की गहराई का अंदाज़ा ज़रूर हो जाता है।

इशारों-इशारों में प्रियंका भी सोशल मीडिया और अमेरिकन मीडिया से बातचीत में निक के लिए अपनी फॉन्डनेस ज़ाहिर करती रहती हैं। हाल ही में पीपुल मैगज़ीन को दिये एक इंटरव्यू में प्रियंका ने निक के मुंबई प्रवास पर कहा – ”हम एक-दूसरे को समझने में लगे हैं और मेरा मानना है कि यह उनके लिए शानदार अनुभव है। मेरा मानना है कि वे वास्तव में इसका आनंद उठा रहे हैं। यह काफ़ी अच्छा था। उन्होंने अच्छा समय बिताया।” एक अन्य ऑनलाइन मैगज़ीन से बातचीत में प्रियंका ने शादी को लेकर कहा था कि उन्हें शादी का विचार पसंद है और वो एक दिन शादी ज़रूर करेंगी।

  • Related Posts

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन

    मनेंद्रगढ़ राजस्व विभाग, पुलिस, एनएच एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम का बड़ा एक्शन   यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने एवं उलंघन करने वालों पर चलाया संयुक्त अभियान…