‘भारत’ में प्रियंका की जगह लेंगी कटरीना, सलमान संग हिट है जोड़ी

प्रियंका चोपड़ा के अचानक फिल्म भारत छोड़ने के बाद नई लीड हीरोइन की तलाश तेज हो गई थी. कई बॉलवुड एक्ट्रेस के नाम चर्चा में रहे. लेकिन अंत में सलमान खान की फेवरेट कटरीना कैफ को प्रियंका की जगह साइन कर लिया गया है.

इसकी जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने दी है. मुंबई मिरर से बात करते हुए डायरेक्टर ने कटरीना कैफ के नाम पर मुहर लगाई है. ”टाइगर जिंदा है” के बाद फैंस को फिर से भारत में सलमान-कटरीना की जोड़ी देखने को मिलेगी.

मुंबई मिरर से बातचीत में अली अब्बास जफर ने कहा, ”मैं सलमान खान और कटरीना के साथ फिर से काम करने पर एक्साइटेड हूं. पिछली फिल्मों में भी हमारा साथ काम करना मजेदार था. इस प्रोजेक्ट के लिए कटरीना का शॉर्ट टाइम में सलेक्ट किया गया है.”

बता दें, फिल्म भारत के जरिए सलमान-प्रियंका करीब 1 दशक बाद साथ काम करने जा रहे थे. लेकिन प्रियंका ने फिल्म से किनारा कर लिया. बताया यह जा रहा है कि प्रियंका ने निक से शादी की प्लानिंग के चलते यह फैसला किया है. प्रियंका के प्रोजेक्ट छोड़ने की जानकारी अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर दी थी.

उन्होंने लिखा, “हां, प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं. उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है. प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं. ‘टीम भारत’ प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं.”

  • Related Posts

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…