भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, इस स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से चोटिल चल रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। वह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल होकर बाहर हो गए थे। उसके बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

बता दें कि इंग्लैंड ने भारत पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। भारत को बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में 31 रन जबकि दूसरे में पारी और 159 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इन दोनों मैचों में बुमराह की कमी काफी महसूस हुई। बुमराह को पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में चुना तो गया, लेकिन वो पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए थे। अब खबर आ रही है कि बुमराह पूरी तरह फिट हैं और तीसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बुमराह अगर लौटते हैं, तो टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है। ऐसे में बुमराह, ईशांत और मोहम्मद शमी पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 18 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…