ऋषि कपूर को बेटी रिद्धिमा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बॉलिवुड में 100 से भी ज्यादा रोमांटिक फिल्में करने वाले दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज बर्थडे है। 4 सितंबर 1952 को पैदा हुए ऋषि आज 65 साल के हो गए। एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ ऋषि कपूर पूरी तरह एक फैमिली मैन हैं। पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी को लेकर उनका प्यार जगजाहिर है। ऋषि ने कई इंटरव्यू में यह बात साझा की है कि वह अपनी बेटी के बहुत करीब हैं। अब उनके जन्मदिन पर रिद्धिमा ने अपने पिता को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।

ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं। इनमें एक फोटो कोलाज है, जबकि दूसरा फोटो एक पुरानी मैगजीन का कवर पेज है। इन फोटोज में पिता-बेटी का एक-दूसरे के प्रति स्नेह साफ झलक रहा है। कोलाज वाले फोटो में ऋषि कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। इस फोटो के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है, ‘मेरे पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं’। इसके साथ उन्होंने #loveyouendlessly लिखा है।

दूसरे फोटो के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है, ‘मेरे पिता मेरे हीरो, जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा’। इसके साथ उन्होंने #throwbacktime लिखा है। इन फोटोज को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस ने भी इन फोटोज पर कॉमेंट करके ऋषि कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि ऋषि कपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’, ‘बॉबी’, ‘खेल खेल में’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कर्ज’, ‘अजूबा’ और ‘दामिनी’ समेत कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में ऋषि फिल्म ‘मुल्क’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। इसमें उनके साथ तापसी पन्नू थीं।

  • Related Posts

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर…