
मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का वेडिंग रिसेप्शन शुरू हो चुका है। इस पार्टी में रणवीर-दीपिका ने अपने करीबी दोस्तों, फैमिली मेंबर्स और कुछ खास मीडिया पर्सन को इनवाइट किया। पार्टी में दीपिका रणवीर ने धमाकेदार तरीके से एंट्री। दोनों यहा अपने-अपने परिवार वालों के साथ भी नजर आए।
दीपिका के पैरेंट्स ने दिया था पहला रिसेप्शन…
दोनों की शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी। शादी के बाद दीपिका के पैरेंट्स (DeepVeer Wedding) ने बेंगलुरू में अपने करीबी रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी दी है। जिसमें खेल जगत, बिजनेसमैन और टॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। तो आइए जाने दीपवीर के मुबंई में होने वाले वेडिंग रिप्सेशन की कुछ खास बातें…।
जानें खास बातें…
इस ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियां भी ग्रैंड चल रही है। होटल को बेहतरीन तरीके से सजाया जा रहा है। पार्टी आज रात 8 बजे से शुरू होगी।
आज दीपिका और रणवीर के शादी का दूसरा रिसेप्शन है। यह रिसेप्शन मुंबई में होने जा रहा है। इसमे बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और अन्य सेलिब्रेटी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में जहां सलमान खान और कैटरिना कैफ के भी शामिल होने की खबरें आ रही है।
दीपवीर के दूसरे रिसेप्शन में एक और खास जोड़ी नजर आ सकती है जो इन दिनों काफी चर्चाओं में है। वो है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। आज दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास के साथ आ सकती है। इसकी पूरी संभावना बताई जा रही है
शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा को मिला ये तोहफा, वजह बने निक जोनस
यहां हुई थी दीपवीर की शादी…
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 14 नवंबर को इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने शानदार विला में विवाह रचाया। दोनों की शादी में उनके करीबी लोग ही शामिल हुए। इस बॉलीवुड कपल ने इस बात के पूरे इंतजाम किए थे कि शादी की तस्वीरें या वीडियो लीक न हों। दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी रिति-रिवाज़ों से हुई थी।