जिन्हें भारत मां की जय बोलने में शर्म आती है, उन्हें देश का अन्न खाने का हक नहीं : अमित शाह

करौली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को करौली जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करौली व नादौती में दो चुनावी रैली कीं। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राहुल बाबा पुकारते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनको भारत माता की जय बोलने में ही शर्म आती है उन्हें देश का अन्न खाने का भी हक नहीं है।

घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे
विस चुनाव 2018 में राजस्थान तथा 2019 लोकसभा चुनाव में यदि भाजपा की पुन: सरकार बनेगी तो हम कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से गुजरात तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर देश से निकालेंगे। यहां मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में गुरुवार को करौली प्रत्याशी ओपी सैनी, सपोटरा की गोलमादेवी तथा हिंडौन की मंजू खैरवाल के पक्ष में अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

शाह ने समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए राजस्थान में फिर से वसुंधरा सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट करने की अपील की। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों का बखान भी किया। कांग्रेस ने दिन में ही सपने देखना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में तो राहुल बाबा को अपना इतिहास दूरबीन से ढूंढ़ने पर भी नहीं मिलेगा।

देश की सुरक्षा की बात पर सर्जिकल स्ट्राइक को बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में ना देश सुरक्षित था और ना ही विकास हुआ जबकि, 2014 चुनाव के बाद 19 राज्यों में भाजपा का भगवा शान से फहर रहा है। केंद्र में यूपीए तथा राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकार थी तो गहलोत व पायलट ने कुछ नहीं किया, मौनी सरकार से जो राज्य को राशि मिली थी, उससे ढाई गुणा ज्यादा राशि केंद्र ने राजस्थान को दी है।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, सांसद डॉ.मनोज राजोरिया सहित कई भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कांग्रेस के पास ना कोई नेता, ना कोई नीति है। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा इधर-उधर घूमकर हमसे हिसाब पूछ रहे हैं, भला वे कौन होते हैं हमसे हिसाब मांगने वाले। भाजपा हिसाब भी देगी और जवाब भी मगर जतना जनार्दन को देगी।

राहुल बाबा खुद यह नहीं बता पा रहे हैं कि राजस्थान में उनका सेनापति कौन होगा। आज कांग्रेस के पास ना नेता हैं, ना कोई नीति। राजस्थान में जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास के दम पर करौली की चारों सीटों पर कमल खिलेगा और वसुंधरा राजे की फिर से सरकार बनेगी।

  • Related Posts

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विव

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…