अमेरिका में शटडाउन खत्म करने की डोनाल्‍ड ट्रंप की कोशिश हुई नाकाम

वाशिंगटन। अमेरिका में शटडाउन खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे। कई सरकारी विभागों का कामकाज ठप होने के लिए देशभर में विरोध झेल रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को गतिरोध खत्म करने के लिए प्रस्ताव दिया था लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी ने उसे तुरंत खारिज कर दिया।

करीब एक महीने से चल रहे शटडाउन और अवैध आप्रवासियों को लेकर ट्रंप ने शनिवार को बड़ी घोषणा करने की बात की थी। अपनी बात पर अमल करते हुए रविवार को ह्वाइट हाउस से दिए गए 13 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा, ‘मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड देने के बदले हमारा प्रशासन देश में रह रहे सात लाख युवा आप्रवासियों को अस्थायी रूप से सुरक्षा मुहैया कराएगा। उनकी वैधता की जांच भी नहीं की जाएगी।’

मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए ट्रंप ने संसद से 5.7 अरब डॉलर के बजट की मांग की थी। इस पर विपक्षी डेमोक्रेटिक की असहमति के कारण देश में आंशिक शटडाउन चल रहा है। इससे करीब आठ लाख संघीय कर्मचारी प्रभावित हैं।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…