इस शानदार ऑलराउंडर ने लिया हर तरह के क्रिकेट से संन्यास

दुबई । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर योहान बोथा ने हर तरह के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने क्रिकेट से सभी प्रारूपों से तुरंत प्रभाव से अलग होने का फैसला लिया है। आईपीएल में भी बोथा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कई मैच खेले हैं।

आईसीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 36 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स की तरफ से खेलता है। बोथा को अपने 19 साल के क्रिकेट करियर को समाप्त करने का फैसला लेना पड़ा क्योंकि उन्हें कुछ इलाज कराना है।

योहान बोथा ने एक मीडियम पेसर के तौर पर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उनके एक्शन पर सवाल उठने के बाद उन्होंने अपना अंदाज बदला और वह स्पिन गेंदबाजी करने लगे।

बोथा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेला है। बोथा ने अपने देश के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं और टी20 के भी कई मैच उनके नाम रहे। टी20 में तो उन्होंने 21 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी की थी।

बोथा ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 78 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 19.03 की औसत से 609 रन बनाए और गेंदबाजी में 72 विकेट भी उनके नाम रहे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 4.57 की औसत से रन लुटाए।

साल 2011 में भारत में हुए विश्वकप में बोथा ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने गेंदबाजी में 4.07 की बेहतरीन औसत से रन दिए थे।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…