शाहरुख खान के हाथ से निकली ‘सारे जहां से अच्छा’, अब ये बड़ा सुपर स्टार निभाएगा राकेश शर्मा का किरदार

पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) की बायोपिक फिल्म ‘सारे जहां से अच्छा’ (Saare Jahan Se Accha) कई दिन से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में लीड एक्टर के लिए कभी आमिर खान (Aamir Khan) का नाम सामने आता है तो कभी ये बताया जाता है राकेश शर्मा की भूमिका शाहरुख खान (Shahrukh Khan) निभाएंगे। अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म में दोनों में कोई खान नजर नहीं आएगा।

पहले बताया जा रहा था कि किंग खान इस साल फरवरी महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे लेकिन अब खबर आई है कि उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘सारे जहां से अच्छा’ में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की एंट्री होने वाली है।

डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार इस फिल्म के निर्माताओं ने सुशांत को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया है। खबरें थी कि सुशांत खुद भी एक स्पेस फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ शुरू करने वाले थे, लेकिन कुछ वजहों वह प्रोजेक्ट बंद हो गया। सुशांत पिछले कई दिनों से ऐसी फिल्म की तलाश में थे।

रिपोर्ट यह भी बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत और ‘सारे जहां से अच्छा’ के निर्माताओं के बीच इस समय फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है, जल्द ही इसके आधिकारिक ऐलान की उम्मीद की जा सकती है।

इस फिल्म में एक्ट्रेस को लेकर भी कशमकश है। फिल्म के लिए करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर के नाम चर्चा है लेकिन अभी तक कोई फाइनल जानकारी नहीं आई है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…