T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक भिड़ंत पक्की नहीं, रैंकिंग्स ने टाला महामुकाबला

नई दिल्ली: अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को देखने की मंशा पाले बैठे दोनों देशों के असंख्य फैंस को इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने थोड़ा निराश किया है। दरअसल, क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने मंगलवार को 2020 में होने वाले वर्ल्ड टी20 का कार्यक्रम जारी किया। भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया की शीर्ष 8 टीमें पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड में सीधे खेलने का हक पा चुकी हैं।

इस राउंड में खेलने वाली 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। मसला यह है कि भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में है। इस वजह से इन दो पारंपरिक चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच टक्कर को देखने के लिए फैंस को नॉकआउट मैचों (सेमीफाइनल और फाइनल) तक की राह देखनी होगी।

रैंकिंग्स ने टाला मुकाबला
31 दिसंबर 2018 के दिन आईसीसी वर्ल्ड टी20 इंटरनैशनल टीम रैंकिंग्स में जो टीमें शीर्ष 8 स्थानों पर काबिज थीं, उन्हें 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 राउंड में सीधे एंट्री मिली। 31 दिसंबर 2018 को रैंकिंग्स में पहले स्थान पर पाकिस्तान और दूसरे स्थान पर भारत था इसलिए दोनों को एक ही ग्रुप में नहीं रखा गया। 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत और पाकिस्तान आईसीसी द्वारा आयोजित किसी टूर्नमेंट के ग्रुप स्टेज में आमने-सामने नहीं होंगे।

अंतिम टक्कर एशिया कप में
आतंकवाद सहित विभिन्न मसलों पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इन दो देशों के बीच क्रिकेट के मुकाबले आमतौर पर आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) द्वारा आयोजित किए जाने वाले टूर्नमेंटों में ही होते हैं। पिछले साल एसीसी ने यूएई में एशिया कप का आयोजन किया था। तब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेले थे और दोनों में ही जीत का परचम लहराया था।

एक ही दिन भारत और पाक खेलेंगे
दिलचस्प यह है कि अगले साल होने वाले पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही दिन लेकिन अलग-अलग वक्त (भारतीय समय के मुताबिक) और अलग-अलग शहरों में खेलेंगी। 24 अक्टूबर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला पाकिस्तान से है जबकि इसी दिन भारत की टक्कर साउथ अफ्रीका से पर्थ में है। भारतीय समयानुसार सिडनी में मैच दोपहर 1.30 बजे से जबकि पर्थ में मैच शाम 4.30 बजे से शुरू होगा।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…