सोने में मामूली गिरावट, चांदी जस की तस, आज क्या रहे दाम

स्थानीय ज्वेलरों की ओर से मांग कम रहने के कारण सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना महज 20 रुपये गिरकर 33,430 रुपये प्रति 10 ग्राम का रह गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक चांदी बिना किसी बदलाव के 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रही। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय ज्वेलरों के बीच मांग कम रहने के कारण सोने में मामूली गिरावट आई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में हालांकि तेजी रही। न्यूयॉर्क में सोना मजबूत होकर 1,290.45 डॉलर प्रति औंस (28.35 ग्राम) पर पहुंच गया, जबकि चांदी 15.14 डॉलर प्रति औंस पर कायम रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसद खरा सोना 20 रुपये गिरकर 33,430 रुपये प्रति 10 ग्राम का रह गया और 99.5 फीसद खरा सोना 40 रुपये गिरकर 33,260 रुपये प्रति 10 ग्राम का रह गया।

आठ ग्राम सोने की गिन्नी हालांकि 26,400 रुपये प्रत्येक के भाव पर कायम रही। चांदी हाजिर बिना किसी बदलाव के 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रही, जबकि वीकली डिलीवरी 594 रुपये मजबूत होकर 38,709 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के सिक्कों की कीमत प्रति सैकड़ा 80,000 रुपये खरीद और 81,000 रुपये बिक्री के स्तर पर कायम रही।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…