PAK का बचाव करने पर अमेरिका ने चीन को लताड़ा, मसूद अजहर मामले पर जताया विरोध

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान का बचाव नहीं करना और इस्लामाबाद से आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए कहना चीन की जिम्मेदारी है। उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रयास में चीन द्वारा अवरोध पैदा करने पर भी चिंता जताई।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ”हमारा मानना है कि चीन की यह जिम्मेदारी है कि वह पाकिस्तान का बचाव नहीं करे और साथ ही आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान का आह्वान करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ खड़ा हो।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन चीन ने इससे जुड़े प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘तकनीकी रोक लगा दी थी।

अमेरिका ने पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा है कि भारत में एक और आतंकवादी हमला उसके लिए गंभीर संकट पैदा कर देगा। अमेरिका ने साथ ही पाकिस्तान से उसकी सरजमीं पर फल-फूल रहे आतंकवाद और उसके आकाओं के खिलाफ टिकाऊ, प्रामाणिक और सतत कार्रवाई करने की मांग की है। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘हम पाकिस्तान की तरफ से उसकी धरती पर पल रहे आतंकवाद, खासकर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के खिलाफ टिकाऊ और प्रामाणिक कार्रवाई देखना चाहते हैं। जिससे उस क्षेत्र में एक बार फिर से युद्ध की स्थिति उत्पन्न ना हो।’

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…