बीआरटीएस कॉरिडोर में लाे-फ्लाेर के साथ इंटरसिटी बसें भी चलेंगी

भोपाल . इस माह के अंत तक बीअारटीएस काॅरिडाेर में लाे-फ्लाेर के साथ इंटरसिटी बसें भी चलेंगी। तीन-चार दिन में भोपाल सिटीलिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) इन बसों के स्टाफ के लिए ट्रेनिंग शुरू करेगा। हालांकि आईएसबीटी से शुरू और लालघाटी चौराहे से पहले कहीं नहीं रुकने वाली बसाें काे ही कॉरिडोर में चलने की अनुमति हाेगी।

इनमें इंदौर जाने वाली बसों के साथ ही सूत्र सेवा और इसी रूट की निजी ऑपरेटरों की बसें शामिल होंगी। बीसीएलएल ने सभी आॅपरेटरों से बसों की संख्या और स्टाफ की जानकारी मांगी है। पिछले दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा था कि कॉरिडोर के भीतर अन्य बसों को चलाया जाएगा। दो महीने के ट्रायल के बाद भी ट्रैफिक में सुधार नहीं हुआ तो कॉरिडोर को तोड़ा जाएगा। इसके बाद सोमवार को नगर निगम आयुक्त बी विजय दत्ता ने बीसीएलएल और नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग की बैठक में निर्देश दिए कि एक सप्ताह में कॉरिडोर में बसें चलाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी करें। दत्ता ने दैनिक भास्कर से कहा कि मंगलवार को निश्चित तारीख की घोषणा की जाएगी।

17 जनवरी को बीसीएलएल ने जारी किया था आदेश : करीब दो महीने पहले 17 जनवरी को बीसीएलएल ने कॉरिडोर में इंटरसिटी बसों के साथ स्कूल बसों के संचालन की अनुमति देने का आदेश जारी किया था। लेकिन तब से अब तक किसी भी आॅपरेटर ने कॉरिडोर के भीतर बस संचालन के लिए आवेदन नहीं दिया। साेमवार की बैठक में यह बात सामने आई कि सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच में कॉरिडोर में करीब 70 बसों का संचालन और बढ़ जाएगा। बीसीएलएल कुल 287 बसों का संचालन करता है। फिलहाल इनमें से 210 आॅन रोड हैं।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…