उमाभारती ने कहा- दिग्विजय सिंह के भ्रष्टाचार साबित करने का मुझे मौका ही नहीं मिला

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती शुक्रवार को भी एक के बाद दस ट्वीट कर भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर बरसीं। गुरुवार को भी उमाभारती ने लगातार आठ ट्वीट कर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था। उमा ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए दिग्विजय सरकार के भ्रष्टाचार की जांच बैठाई थी, लेकिन मुझे इसे साबित करने का मौका नहीं मिला। अब मैं भोपाल की हर गली में दिग्विजय के खिलाफ प्रचार करुंगी।

उमा ने कहा कि भोपाल क्या, वे देश के किसी भी संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगी। अपने इस निर्णय के बारे मे उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है। गुरुवार को भोपाल में पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उमा भारती उन पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप साबित नहीं कर पाईं। इस पर पलटवार करते हुए उमा भारती ने कहा कि मैंने दिग्विजय सिंह सरकार के भ्रष्टाचार पर जांच तो बैठाई थी, लेकिन फिर मेरा इस्तीफा हो गया और मैं सरकार से बाहर हो गई।

नीचा दिखाने की कोशिश की : दिग्विजय सिंह ने मुझे नीचा दिखाने के लिए मेरे ऊपर मानहानि का मुकदमा किया था। जबकि मेरे साथ-साथ मध्यप्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, लेकिन दिग्विजय सिंह ने सिर्फ मुझ पर केस किया। उमा भारती ने कहा कि दिग्विजय भले ही मुझसे द्वेष रखते हों, लेकिन मैं देशहित की राजनीति करती हूं, इसलिए उनके खिलाफ प्रचार करुंगी।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…