मायावती का किरदार निभायेगी विद्या बालन

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर विद्या बालन सिल्वर स्क्रीन पर बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती का किरदार निभाती नजर आ सकती है।

विद्या बालन को बायोपिक का क्वीन कहा जाता है। उन्होंने अब तक जितनी फिल्मों में काम किया है उससे अधिक तो उनकी बायोपिक फिल्मों को लेकर चर्चा होती रही है, जिसमें इंदिरा गांधी तक का नाम शामिल है। चर्चा है कि विद्या, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के जीवन पर बनने वाली फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

फिल्म निर्देशक सुभाष कपूर मायावती की जीवनी पर एक फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। जिसमें वह बतौर अभिनेत्री विद्या बालन को बतौर अभिनेत्री लेने की सोच रहे हैं। निर्देशक सुभाष कपूर इसके पहले टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की जीवनी पर बन रही फिल्म मुग़ल का निर्देशन करने वाले थे लेकिन मी टू अभियान में उनका नाम आने के बाद वह फिल्म उनसे छीन ली गई।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…