सुशेन मोहन गुप्ता की कस्टडी चार दिन और बढ़ाई गई

अगस्ता वेस्टलैंड हैलिकॉप्टर घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग केस में गिरफ्तार बिचौलिए सुशेन मोहन गुप्ता की कस्टडी चार दिन और बढ़ा दिया गया है। ईडी की मांग की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुशेन मोहन गुप्ता की कस्टडी चार दिन के लिए और बढ़ाने का फैसला किया। इससे पहले कोर्ट ने सुशेन मोहन गुप्ता को पूछताछ के लिए चार दिन की कस्टडी में पहले भेजा था।

इससे पहले सोमवार को इसी केस से जुड़े एक और आरोपी दुबई के कोरोबारी राजीव सक्सेना को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सरकारी गवाह बनाने की अनुमती दे दी थी। दरअसल इस मामले में आरोपित राजीव सक्सेना खुद सरकारी गवाह बनने की इच्छा कोर्ट के समक्ष जाहिर की थी। 6 मार्च को सक्सेना ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। कोर्ट ने इस मामले की प्रतियां सुनवाई कर रही विशेष अदालत को भेज दी थी।

3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर से जुड़े मनी लॉड्रिंग केस के मामले में आरोपित दुबई के व्यापारी राजीव सक्सेना ने सरकारी गवाह बनने के लिए अदालत में अर्जी दायर की थी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष कोर्ट ने 6 मार्च को राजीव सक्सेना का बयान रिकॉर्ड करने की तारीख तय की थी। राजीव सक्सेना की अर्जी पर कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा था।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…