प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किया ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा कि सुन रहे हैं, प्रधानमंत्री जी? इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी पर अपने ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को पर्याप्त समय नहीं देने का आरोप लगाया । प्रियंका गांधी इस समय अयोध्या के दौरे पर थी। उन्होंने अयोध्या में एक नुक्कड सभा में कहा कि केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस यूपीए सरकार के कार्यकाल में वाराणसी में मंजूर गयी। 150 किलोमीटर लंबी सडक में से सिर्फ 15 किलोमीटर का ही निर्माण किया गया है। उसमें भी बडी संख्या में गडढे हो गए है।

इससे पहले प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली दौरे पर थी। रायबरेली के बाद ही प्रियंका अयोध्या के दौरे पर आई। रायबरेली में उनसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायबरेली से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं वाराणसी से चुनाव लडूं तो कैसा रहेगा? बता दें कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे है।

रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी थोडी परेशान थी। क्योंकि वह खुद आप से मिलने नहीं आ सकीं। इस बात पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रियंका गांधी से रायबरेली से चुनाव लडने का आग्रह किया। तो इस पर प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि वाराणसी से क्यों नहीं? दरअसल, इससे पहले प्रियंका गांधी के चुनाव लडने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। तो वहीं गुरुवार को प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें चुनाव लडने के लिए कहेंगी तो वे तैयार है।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…