फिलाडेल्फिया में नोटबंदी गैरकानूनी, कैश लेने से मना किया तो 1.5 लाख रु. जुर्माना लगेगा

डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और कैश खत्म करने के लिए दुनियाभर में कोशिशें तेज हो रही हैं, वहीं अमेरिका में इसके उलट हो रहा है। फिलाडेल्फिया अमेरिका का पहला ऐसा शहर होगा, जहां दुकानदार नकदी लेने से इनकार नहीं कर सकेंगे।

फिलाडेल्फिया में ऐसा कानून बनाया गया है, जिसके तहत नकदी लेने से मना करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस कानून में ऐसी दुकानों को बंद किए जाने तक का भी प्रावधान है। शहर के मेयर जिम केनी ने पिछले हफ्ते कैशलेस बिजनेस बिल पर हस्ताक्षर किए।

नए बिल के अनुसार कारोबारियों को डिजिटल ट्रांजेक्शन के साथ-साथ कैश भी अनिवार्य रूप से लेना होगा। 1 जुलाई से यह कानून लागू हो जाएगा। जो कारोबारी नकदी लेने से इनकार करेगा, उस पर 2000 डॉलर यानी करीब डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

अमेरिका के छठे सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में ज्यादातर दुकादारों ने नकदी लेन-देन से इनकार कर दिया था। कई दुकानदारों ने तो स्टोर के बाहर बोर्ड तक लगवा रखे थे कि वे नकद नहीं लेंगे। दुकानदारों का कहना है कि नकद लेन-देन से चोरी का खतरा बना रहता है और भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलता है।

फिलाडेल्फिया शहर के काउंसलर बिल ग्रीनली का कहना है कि नया कानून बिलकुल वैसा ही है कि मैं कैशलेस होकर सिटी हॉल में एक कप कॉफी पीने के लिए जाता हूं और मुझे कॉफी मिल जाती है जबकि मेरे पीछे दूसरा शख्स, जो नकद लेकर चलता है, उसे कॉफी नहीं मिल सकती। यह किस तरह का न्याय होगा?

जब न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और न्यूजर्सी में नकदी लेने से इनकार करने के मामले सामने आए तो वहां भी प्रशासन ने कैश-फ्री विकल्प पर पाबंदी लगाने के लिए इसी तरह का कानून लाने की तैयारी कर ली है।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…