अफगानिस्तान: सुरक्षा बलों के हमले में तालिबान कमांडर समेत 10 आतंकी ढेर

अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी गुटों के ठिकानों पर हमला किया. जिसमें एक तालिबान कमांडर सहित दस आतंकवादी मारे गए. अफगानी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की. यह कार्रवाई तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान के तहत की गई.

सुरक्षाबलों ने रविवार की दोपहर को प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी के बाहरी इलाके बाग-ए-शमल क्षेत्र में तालिबान के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया. इस दौरान सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. जिसमें सुरक्षा बलों के हाथों 10 आतंकवादी मारे गए. मरने वालों में तालिबान का कमांडर मुल्ला मनन भी शामिल था.

अफगान सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी बल प्रांत में अन्य जगहों पर आतंकवादियों का पीछा करना जारी रखेंगे. हालांकि इस हमले को लेकर तालिबान आतंकवादियों की तरफ से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…