गंभीर बीमारी से जूझ रहे ऋषि कपूर ने बीजेपी उम्मीदार के लिए किया प्रचार

ऋषि कपूर इन दिनों अमेरिका में हैं और किसी गंभीर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं, मगर इस बीच वो सोशल मीडिया में भी एक्टिव रहते हैं और इसके ज़रिए देश-दुनिया के बारे में फ़ैंस से इंटरेक्शन करते रहते हैं। देश में इस समय लोकसभा चुनाव का माहौल है और बॉलीवुड इसको लेकर काफ़ी सक्रिय है। दिलचस्प बात यह है कि ऋषि कपूर भी देश में हो रही चुनावी हलचल से दूर नहीं हैं और उन्होंने एक बीजेपी नेता के समर्थन में ट्वीट किया है।

ऋषि का यह ट्वीट बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा के पक्ष में आया है। ऋषि ने लिखा है- आने वाले चुनावों के लिए अपने मित्र संबित पात्रा की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं। ग़ौरतलब है कि ऋषि कपूर अक्सर अपने ट्विटर एकाउंट के ज़रिए अहम मुद्दों पर बोलते रहे हैं, जिसके लिए कभी उन्हें सराहा जाता रहा है तो कभी उनकी खिंचाई भी की जाती है। मगर, ऋषि अपनी बात बेबाकी से कहना नहीं छोड़ते।

ऋषि पिछले कुछ महीनों से अमेरिका में हैं। उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा तो नहीं किया है, मगर शारीरिक रूप से वो काफ़ी कमज़ोर हो गये हैं। उनके चेहरे पर पहले जैसी चमक नहीं रही है, मगर तस्वीरों में उनकी मुस्कुराहट से अंदाज़ा हो जाता है कि उनके हौसले में कोई कमी नहीं आयी है और जिस अंदाज़ के लिए वो जाने जाते हैं, वो अभी भी बरकरार है।

ऋषि के इस अप्रत्याशित ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में हंगामा मच गया है। वेटरन एक्टर का यह ट्वीट कुछ यूज़र्स को पसंद नहीं आया तो कई ने इसे सपोर्ट किया है। वहीं, कुछ फ़ैंस ने उनकी सेहत के लिए दुआ की है। ऋषि के ट्विटर एकाउंट पर एक और बात ध्यान देने वाली है। उन्होंने अपने डीपी में साईं बाबा का फोटो लगा दिया है और इंट्रोडक्शन में भी लिखा है- Just Believe Sai Baba.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…