आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ हम जीरो टोलरेंस की नीति जारी रखेंगे

आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति जारी रखने का वादा करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भाजपा किसी को भी जम्मू-कश्मीर के युवकों के भविष्य से खेलने की अनुमति नहीं देगी।

विदेशी मुद्रा फोरम योगदानकर्ता बनें.और $2000/माह तक कमायें
भाजपा नेता ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को लेकर नेशनल कान्फ्रेंस और पीडीपी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि कुछ नेता अलग-अलग मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन भाजपा ऐसी चीजों को लंबे समय तक जारी नहीं रहने देगी। मंत्री ने सुरक्षा बलों के काफिले की सुरक्षित आवाजाही के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हफ्ते में दो बार नागरिकों की खातिर यातायात रोकने के निर्णय को वापस लेने से इंकार कर दिया।

उन्होंने पाकिस्तान के अंदर 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के हमले का जिक्र करते हुए कहा कि मिशन को आतंकवादी शिविरों के सफाये के लिए चलाया गया था जिसमें पाकिस्तान की सेना या वहां के किसी नागरिक पर हमला नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह मिशन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भावनाओं के मुताबिक हुआ जो कहते थे कि दोस्त बदले जा सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं बदला जा सकता।

गृह मंत्री ने यहां पहले चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति जारी रखेंगे और सुरक्षित भारत ज्यादा प्रतिबद्ध भारत होगा। हमारे लिए देश सबसे पहले आता है।’’वह यहां केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के समर्थन में रैली कर रहे थे जो उधमपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…