चीन में बर्फीले तूफान में फंसे 10 लोग बचाये गये

उत्तर-पश्चिमी चीन के शिंगजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के चांगजी पहाड़ी क्षेत्र में आए बर्फीले तूफान में फंसे 10 लोगों को मंगलवार को सुरक्षित बचाया गया। शिंगजियांग वन दमकल विभाग के अनुसार फंसे गुए लोगों को दो हेलिकॉप्टर की मदद से बचाया गया तथा उन्हें उरुमक्वि लाया गया है। दो लोग मामूली रुप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बर्फीले तूफान के कारण रास्ते बंद हो गए थे जिसके कारण बचाव दल को घटनास्थल में पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़। विभाग के अनुसार छुट्टिुयों में कई लोग पहाड़ पर गये थे लेकिन शनिवार को आए बर्फिले तूफान में फंस गए।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विव

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय…