राष्ट्रवादी होना कोई अपराध है क्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके राष्ट्रवादी होने पर सवाल करने वाले कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह राष्ट्रवादी थे, हैं और आगे भी रहेंगे। साथ ही उन्होंने पूछा कि राष्ट्रवादी होना कोई अपराध है क्या? मोदी ने यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘इन दिनों मुद्दाविहीन विपक्ष ने यह सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि मोदी क्यों राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं।’’ उन्होंने लोगों से जानना चाहा कि क्या राष्ट्रवादी होना कोई गुनाह है क्या? साथ ही उन्होंने कहा,‘‘हम राष्ट्रवादी थे, हैं और रहेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के घोषणापत्र की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ऐसा दस्तावेज बताया जिसका भारत विरोधी सभी ताकतें इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस के घोषणापत्र ने आतंकवादियों को बहुत खुश किया। कांग्रेस के घोषणापत्र में साफ लिखा है- जमानत नियम है और जेल अपवाद है।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…