अफगानिस्तान में कोयला खदान धंसी, 6 खनिक मरे

अफगानिस्तान के समनगन प्रांत में मंगलवार एक कोयला खदान के धंस जाने से छह खनिकों की मौत हो गई और कई अन्य खनिक मजदूर घायल हो गए. जिला गवर्नर अहमद अली हसानी ने बताया कि दारा-ए-सूफ पयान जिले में स्थित एक कोयला खदान में कामगारों का एक समूह खनन कार्य में व्यस्त था, उसी दौरान खदान का एक हिस्सा धंस गया.

हसानी ने बताया कि जहां यह कोयला खदान धंसी हैं उस इलाके में मुख्य रूप से गरीब, तथा स्थानीय दिहाड़ी मजदूर रहते हैं. जिनके पास रहने के लिए कोई अन्य व्यवस्था भी नहीं है.

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में खनिक बिना उचित उपकरण या सुरक्षा उपायों के ज्ञान के भी काम करते हैं. हसानी ने कहा कि इस हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…