भारतीय टीम ने मलेशिया को 1-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया के खिलाफ 5 मैच की सीरीज 3-0 से जीत ली है। भारत ने चौथे मैच में मलेशिया को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल 55वें मिनट में लालरेमसियामी ने किया। भारत ने पहला और दूसरा मैच जीता था जबकि दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच ड्रॉ रहा था। लालरेमसियामी ने लगातार चौथे मैच में गोल किया। उन्होंने ये सभी गोल 50वें या उससे बाद के मिनट में किए।

भारत को मैच के पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिल गया था। लेकिन भारतीय खिलाड़ी उसका फायदा नहीं उठा सकीं। अगले ही मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन मलेशिया के मजबूत डिफेंस के सामने भारतीय खिलाड़ी इस पर भी गोल नहीं कर सकीं। मैच के शुरुआती तीनों क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाए।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…