अंग्रेजी मीडियम के बाद 2 फिल्में करेंगे इरफान खान

लंबे समय तक न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद इरफान खान ने इंडिया वापस आकर काम शुरू कर द‍िया है। इरफान फिलहाल राजस्‍थान के उदयपुर में हिंदी मीडियम के सीक्‍वल ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच इरफान ने नए प्रोजेक्ट की भी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि जल्द इरफान खान अपनी फिल्म पान सिंह तोमर की तरह एकबार फिर डकैत का रोल प्ले करेंगे। फिल्म मेकर तिग्मांशु धूलिया बुंदेलखंड के ललितपुर, वांदा, चित्रकूट, जालौन और हमीरपुर समेत सीमावर्ती मध्यप्रदेश के कई इलाकों में कुख्तात रहे डकैत शिवकुमार पटेल उर्फ ददुआ डाकू पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

तिग्मांशु के एक जिगरी दोस्त ने खुलासा किया है कि फिल्म में इरफान खान के लीड रोल करने की संभावना है। प्रोजेक्ट के बारे में सामने आई जानकारी के मुताबिक इसमें राजनीति के अपराधीकरण और अपराधियों के राजनीतिकरण के रैट रेस को दिखाया जाएगा। फिल्म मेकर तिग्मांशु धूलिया के मुताबिक ददुआ का कद वीरप्पन से भी बहुत बड़ा था। पूरा वांदा और चित्रकूद के इलाके में उसका राजनीतिक साम्राज्य था। उसके बेटे विधायक और भाई सांसद रह चुके हैं। फिल्म की कहानी मूल रूप से ददुआ के राजनीतिक इस्तेमाल और यूपी एसटीएफ द्वारा किे गए उसके एनकाउंटर पर बेस्ड होगी।

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…